फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मासी बाजार में 15 लोगों ने दुकान में घुसकर महिला से की अभद्रता, सामान बाहर फेंकने का आरोप

Sat, 21 Jun 2025 04:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

मासी बाजार में 15 लोगों ने एक महिला की दुकान में घुसकर उसके साथ अभद्रता की और सामान बाहर फेंक दिया। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के मासी बाजार में 15 लोगों ने एक महिला की दुकान में घुसकर उसके साथ अभद्रता की और सामान बाहर फेंक दिया। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मासी बाजार निवासी धाना देवी पत्नी नरेंद्र सिंह रावत ने अभद्रता करने वालों के खिलाफ चौखुटिया थाने में तहरीर दी है। धाना देवी का कहना है कि वह अपनी दुकान में अकेली बैठी हुई थी। अचानक विशन सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, दीवान सिंह रावत और अन्य अज्ञात 15 लोगों ने उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर पहली मंजिल से सारा सामान बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर उन्होंने अभद्रता की। घसीट कर बाहर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने पहली मंजिल पर रखा सामान को बाहर फेंक दिया और छत को उखाड़ने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन


उनका कहना है कि इन लोगों ने 10 लाख रुपये का सामान बर्बाद किया है। महिला का कहना है उन्होंने तीन साल में मकान के रखरखाव छह लाख रुपये खर्च किए थे। उन्होंने यह रुपये दुकान का मालिकाना हक रखने वाले स्व.राम सिंह निवासी डोवरी के कहने पर लगाए। उनके पति 28 साल से इस मकान में दुकान चला रहे थे। घटना के बाद वह डर गई हैं। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

चौखुटिया थाने में एक महिला ने तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ अभद्रता करने और दुकान का सामान बाहर फेंकने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

-देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें