फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सात एसआई उतारे मैदान, 15 भेजे पहाड़; ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले से आएंगे 15 नए उप निरीक्षक

Sat, 21 Jun 2025 01:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में लंबे समय डटे नौ उप निरीक्षकों के आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने तबादले कर दिए हैं। उनके स्थान पर 15 नए उप निरीक्षक अल्मोड़ा आएंगे। ये उप निरीक्षक ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से आएंगे।
विज्ञापन
आईजी कुमाऊं रिद्धिमा अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में लंबे समय डटे नौ उप निरीक्षकों के आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने तबादले कर दिए हैं। उनके स्थान पर 15 नए उप निरीक्षक अल्मोड़ा आएंगे। ये उप निरीक्षक ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से आएंगे। स्थानांतरण सूची के अनुसार अल्मोड़ा में 15 एसआई भेजकर उनकी संख्या बढ़ाई गई है। आईजी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार 12 लोग ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा और तीन नैनीताल से अल्मोड़ा भेजे गए हैं। यहां लंबे समय से तैनात नौ एसआई का स्थानांतरण किया गया है। दो एसआई को नैनीताल जिले में भेजा गया है और सात को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा में 15 नए एसआई आने के बाद अल्मोड़ा पुलिस को कानून व्यवस्था में बेहतरी आने की उम्मीद है। ऊधमसिंह नगर से धर्मेंद्र कुमार, कपिल कंबोज, प्रदीप पंत, उमेश कुमार, विक्रम ध्यानी,विनोद सिंह, गणेश दत्त भट्ट, होशियार सिंह, नेहा ध्यानी, नंदन सिंह रावत, बबीता गोस्वामी और बीना धपोला को अल्मोड़ा भेजा गया है। एसआई महेंद्र राज सिंह, प्रीति, गगनदीप, नैनीताल से अल्मोड़ा भेजा गया है।

अल्मोड़ा जिले से बलवीर सिंह, बसंत लाल, संतोष तिवारी, धरम सिंह, हेमा कार्की, बृजमोहन भट्ट, बरखा कन्याल को ऊधमसिंह नगर भेजा है जबकि विजय नेगी, रिंकी नैनीताल स्थानांतरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें