फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संदिग्ध हालात में किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

Mon, 12 May 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोतवाली क्षेत्र के खनिया गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने कोतवाली रानीखेत में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खनिया रानीखेत निवासी ईशा पाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी छोटी बहन 10 मई को शाम करीब 6:15 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसने 11 मई को सुबह 10 बजे मां को फोन कर बताया कि वह दो दिन बाद घर लौटेगी। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन परेशान है। उसने नाबालिग का शीघ्र पता लगाने की गुहार लगाई। कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें