फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गडिय़ा, छिडिय़ां, बड़सौल के जंगल में कटान प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गड़िया, छिड़ियां, बड़सौल के जंगल में कटान पर पाबंदी
विज्ञापन

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत अर्जुनराठ और भानराठ के ग्रामीणों ने मेरा गांव-मेरा जंगल के तहत विश्व पर्यावरण दिवस से पौधरोपण शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने दुर्गड़िया, छिड़यां, बड़सौल के जंगल में चारा पत्ती, लकड़ी का कटान और गधेरों में खनन प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने मेरा गांव-मेरा जंगल के तहत पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
ग्रामीणों की नरसिंह देवता मंदिर में हुई बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। बैठक के पश्चात ग्रामीणों ने बांज, उतीश आदि चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधे रोपे। तय किया कि मंगलवार छह जून को सुबह छह से आठ बजे तक पौधे लगाने के लिए जंगल में गड्ढे खोदेे जाएंगे और जुलाई में पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी निर्णय हुआ कि प्रत्येक परिवार पौधे लगाने के लिए 50 गड्ढे खोदेगा और पौधे लगाएगा एवं पौधों का संरक्षण करेगा। ग्रामीणों ने गांव के दुर्गड़िया, छिड़ियां, बड़सौल के जंगल से चारा और लकड़ी का कटान प्रतिबंधित कर दिया है। गधेरों में हो रहे खनन पर अंकुश लगाने को कहा अन्यथा ग्रामीणों ने कहा कि वह स्वयं कार्रवाई करेंगे। पौधरोपण अभियान में ठाकुर सिंह बोरा, पूर्व प्रधान राजेंद्र बोरा, हरीश बोरा, नारायण सिंह बोरा, सुरेश बोरा, महेश बोरा, संजय बोरा, नारायण बोरा, प्रमोद बोरा, भगवन बोरा, नरेंद्र सिंह बोरा, मनोज बोरा, भगवंत बोरा, मनमोहन बोरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें