फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरिया में लीसा फैक्ट्री में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरिया में लीसा फैक्ट्री में लगी आग, पांच लाख का नुकसान
विज्ञापन

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अधूरिया में स्थित ताकुला ग्राम स्वराज मंडल लीसा फैक्ट्री में सोमवार सायं के समय अचानक आग लग गई। इससे फैक्ट्री के मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। बाद में अल्मोड़ा से पहुंची फायर ब्रिगेड में आग बुझाई। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
अधूरिया स्थित लीसा फैक्ट्री में सायं करीब पौने चार बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद फायर ब्रिगेड अल्मोड़ा को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत से देर सायं आग पर काबू पाया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निकांड में फैक्ट्री में रखा रिएक्टर, मोटर, लीसा आदि जल गया। फैक्ट्री मालिक बालम भाकुनी ने बताया कि अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी मिलने पर तहसीलदार खुशबू आर्या, एसओ विजेंद्र लाल साह भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें