फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में लगेंगे 1454 पॉलीहाउस, बदलेगी किसानों की तकदीर

Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के एक पॉलीहाउस में लहलहाती गोभी। संवाद 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में उद्यान विभाग 1454 पाॅलीहाउस लगाएगा, जिससे किसानों की तकदीर बदलेगी। विभाग को इसके लिए 16.57 करोड़ रुपये का बजट मिला है। वहीं अब तक 600 काश्तकार इसके लिए आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन

पाॅलीहाउस निर्माण में काश्तकारों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। वहीं 20 प्रतिशत धनराशि काश्तकार को व्यय करनी होगी।पाॅलीहाउस निर्माण योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में 50 से 500 वर्गमीटर तक के पाॅलीहाउस स्थापित किए जाने हैं। जिले में भी योजना को लेकर किसानों में खासा उत्साह है।
उद्यान विभाग के मुताबिक जिले में 1454 पॉलीहाउस लगाने हैं, जिसके लिए किसान आवेदन कर रहे हैं। 100 वर्ग मीटर पाॅलीहाउस पर कृषक अंश 28500 और 50 वर्ग मीटर में कृषक अंश 14250 होगा। इसके लिए एक समूह में कम से कम पांच कृषक होने अनिवार्य हैं, जिन्हें कम से कम 10 पाॅलीहाउस मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन


कोट-
बेमौसमी सब्जी उत्पादन के लिए काश्तकार पाॅलीहाउस निर्माण में खासी रुचि दिखा रहे हैं। कलस्टर आधारित योजना के लिए अब तक जिले में 600 काश्तकार आवेदन कर चुके हैं। - एसके शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें