फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 35,461 विद्यार्थी खरीद सकेंगे जूते और बैग

Fri, 28 Jul 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय। संवाद 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के 35,461 विद्यार्थियों को जूता और बैग खरीदने के लिए जल्द पैसे मिलेंगे, इसके लिए विभाग को 1.35 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है।
विज्ञापन

नया सत्र शुरू हुए तीन महीने का समय हो गया है। ऐसे में अब तक जूते और बैग खरीदने के लिए पैसा न मिलने से विद्यार्थी परेशान थे। मजबूरी में वे पुराने जूते और बैग के भरोसे विद्यालय पहुंच रहे थे। आखिरकार उन्हें समस्या से जल्द मुक्ति मिलेगी। जिले में कक्षा एक से पांच तक के 19,531 और कक्षा छह से आठवीं तक के 15,930 विद्यार्थियों को जूते और बैग खरीदने के लिए 1,35,70,518 रुपये का बजट जारी हुआ है। विभाग का दावा है कि जल्द ही विद्यार्थियों को धनराशि दे दी जाएगी।
-

कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को मिलेंगे 318 रुपये

अल्मोड़ा। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को 318 रुपये मिलेंगे। बैग के लिए 165 और जूते के लिए 153 रुपये उन्हें दिए जाएंगे। कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों को 462 रुपये मिलेंगे, इसमें बैग की कीमत 275 रुपये और जूते की कीमत 187 रुपये होगी।
विज्ञापन


-
कोट-
जूता, बैग खरीदने के लिए शासन से बजट मिला है। डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के खाते में धनराशि दी जाएगी। - अत्रेश सयाना, जिला शिक्षाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें