फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूल्लू पंप चलाने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शहर की पेयजल समस्या के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि पेयजल वितरण के लिए चार जोन बनाए गए हैं। उसी के अनुसार तय समय में पेयजलापूर्ति करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि छापेमारी कर अनाधिकृत रूप से टुल्लू पंप चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं को लेकर जो भी आगणन बनाए जाने हैं उन्हें समय से पूर्ण कर लें, ताकि शासन को समय से आगणन भेजे जा सकें। सभी जोनों के डिजीटल मैप बना लिए जाएं। शहर में सीवरेज से वंचित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और कहा कि सीवरेज टैंक सुरक्षित स्थानों पर बनाए जाएं। डीएम ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी कोसी बैराज का व्हाट्सएप ग्रुप बना लें, ताकि समस्या आने पर तत्काल निस्तारण किया जा सके।

पेयजल वितरण व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को प्रत्येक दिन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल आपूर्ति की निरंतर समीक्षा करने को कहा। पर्याप्त संख्या में टैंकरों की व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में जिम्मेदार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती, जल निगम के अधिशासी अभियंता केडी भट्ट, विद्युत विभाग के ईई डीडीएस पांगती, सहायक अभियंता जल संस्थान मंजुल मेहता, सहायक अभियंता जल संस्थान के. प्रजापति, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें