फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में बीमार बढ़े तो ओपीडी छह सौ पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम के कभी ठंड और गर्म होने से बीमारियां भी बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी छह सौ पहुंच गई। वायरल फीवर के अलावा सर्दी, जुकाम और नाक, कान, गले के रोगी काफी संख्या में इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में बीमार लोग इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीएस टाकुली ने बताया कि मौसम बदलने के साथ बीमारियों में इजाफा हुआ है।

खासकर संक्रमित बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि 120 मरीजों में अधिकतर सर्दी, बुखार के रोगी थे। उन्होंने लोगों से ठंडी चीजें अधिक नहीं खाने, मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनने, उबला पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन


उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने को कहा है। इधर अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. विक्रांत के यहां भी नाक, कान और गले के रोगियों की संख्या ज्यादा थी। डॉ. विक्रांत ने बताया कि गले में संक्रमण के रोगी काफी पहुंचे। उन्होंने गले, नाक और कान के रोगियों को ठंडा, गर्म नहीं खाने, तली, भुनी चीजों और तेज मिर्च, अचार आदि से परहेज रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें