अल्मोड़ा। खेल निदेशालय की पहल पर अंडर-14 आयु वर्ग के बालकों की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता एचएन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में अब 11 मार्च से 13 मार्च तक होगी। पूर्व में यह प्रतियोगिता नौ मार्च से 12 मार्च तक प्रस्तावित थी।
जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, यूएस नगर, बागेश्वर, देहरादून, गोपेश्वर, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। टीम में 14 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर सहित 15 सदस्य होंगे। आयु निर्धारण के लिए हाईस्कूल का प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक टीम को स्पोर्ट्स किट और कलर लाना अनिवार्य है। खिलाड़ी के पास उत्तराखंड मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य होना चाहिए। टीमों को भाग लेने के लिए आठ मार्च तक जिला क्रीड़ाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में सूचना देनी होगी और सभी टीमों को 10 मार्च को अल्मोड़ा स्टेडियम में पहुंचना होगा। ब्यूरो