फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मौलेखाल बाजार में सड़क पार करते समय एक महिला को तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला बेहोश होकर सड़क पर ही गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि सल्ट में 108 सेवा दिन में बंद है। बाद में परिजन महिला को निजी वाहन से अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


मौलेखाल निवासी परी देवी बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे रामनगर-मौलेखाल मोटर मार्ग को पार कर रही थीं। इस दौरान मौलेखाल बाजार में तेज गति की बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला बेहोश होकर सड़क पर ही गिर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि सल्ट में 108 एंबुलेंस सेवा दिन में बंद है। बाद में परिजन महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को रामनगर के लिए रेफर कर दिया है। क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालक काफी तेज गति से चलते हैं। इस कारण लोगों को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें