फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी अस्पतालों में बनेंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए सीएमओ को कॉमन सर्विस सेंटरों से समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को हर साल पांच लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी अथवा चिन्हित निजी अस्पतालों में किया जाएगा। जिसमें 1350 बीमारियों का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी अस्पतालों को कार्ड बनाने और इसके लिए आवश्यक उपकरण क्रय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि योजना से गरीबों एवं आम आदमी को लाभ मिलेगा। उन्होंने सीएससी के मैनेजर को कड़े निर्देश देते हुए सेंटरों से समन्वय स्थापित करने और दैनिक प्रगति से अवगत कराने को कहा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 8801 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके है। उन्होंने मैनेजर सीएससी को प्रत्येक विकासखंड में स्वयं जाकर निरीक्षण करने को भी कहा।

उन्होंने इसके लिए एक वृहद कैंप लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना की प्रत्येक सप्ताह में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अगले हफ्ते तक 12 हजार कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता साह, डॉ. प्रकाश वर्मा, डॉ. एचसी गड़कोटी, डॉ. दीपक गर्ब्याल, डॉ. आरके सागर, डीडीएमओ राकेश जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, सीएससी मैंनेजर रवि भट्ट, राकेश पंत, तरुण सिंह, दीपक भट्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें