अल्मोड़ा। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन एथलेटिक्स, हैंडबाल, कबड्डी, खोखो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हाकी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्ग में हुई हैंडबाल प्रतियोगिता में हवालबाग, द्वाराहाट विजेता रहे। जबकि अन्य प्रतियोगिताओं रेनू, पिंकी, अंजना सुयाल पहले स्थान पर रहे।
हैंडबाल के अंडर 19 बालक वर्ग में हवालबाग विजेता, भैंसियाछाना ब्लाक उपविजेता रहा। अंडर -17 और अंडर-14 वर्ग में हवालबाग विजेता, भैंसियाछाना दूसरे और चौखुटिया तीसरे नंबर पर रहा। वहीं अंडर 14 बालिका वर्ग में द्वाराहाट विजेता और हवालबाग उपविजेता रहा। अंडर 19 वर्ग में भी हवालबाग विजेता और द्वाराहाट उपविजेता रहा। इसके अलावा 19 से 25 आयु वर्ग में हुई गोला फेंक प्रतियोगिता में रेनू कार्की पहले, खिला दूसरे और हीरा तीसरे स्थान पर रहे।
चक्का फेंक में पिंकी बिष्ट पहले, इंद्रा रावत दूसरे और हीरा तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में अजय सुयाल पहले, इंद्रा रावत दूसरे और ज्योति तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए खेल महाकुंभ के समापन की घोषणा की। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी, पीएस पथनी, गिरीश मल्होत्रा, दिनेश पंत, अवनीश कुमार, मानवेंद्र सिंह, सोनू कुमार, धन सिंह, चंदन मेहता, शोभन कनवाल, राजेंद्र बिष्ट, सुरेश वर्मा, शिवराज बनकोटी, मनीषा तिवारी, संगीता वर्मा, कैलाश डोलिया, सुनील बिष्ट, पंकज टम्टा, दीपक साही, दीपक वर्मा, गिरीश तिवारी, भूपाल सिंह, नीरू पांडे, हेमलता वर्मा, इंद्र कनवाल, राजू बिष्ट, बलवंत आदि मौजूद रहे।