फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों को सभी सुविधाएं देने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अक्तूबर में हुए इनवेस्टर समिट में विभिन्न विभागों के साथ हुए एमओयू के संबंध में जानकारी ली और आने वाले निवेशकों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को जिले में उद्योगों की संभावनाओं को लेकर शासन को प्रस्ताव बनाने और इस बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत उद्योग लगाने के लिए जमीन देने या बेचने वाले इनवेस्टर उत्तराखंड पोर्टल की वेबसाइड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र से भी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में बायर सेलर्स मीट के दौरान मारीशस के उच्चायुक्त समेत अन्य कंपनियों ने एमओयू साइन किए थे। जिसमें जिले के 15 निवशकों ने कुल 40 करोड़ के एमओयू साइन हुए। उन्होंने इन निवेशकों के लिए दिसंबर तक जमीन चिन्हांकन की कार्रवाई पूरी करने की भी बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, महाप्रबंधक उद्योग डॉ. दीपक मुरारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें