फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद राज वंशज केसी सिंह बाबा ने गणेश पूजन कराया, मंदिर परिसर में चहल-पहल बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में चल रहे आठ दिवसीय मां नंदा देवी मेले में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार की रात चंद राज वंशज और पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने नंदादेवी मंदिर में रात्रि में गणेश पूजा की। रविवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन होगा। रविवार की सुबह कदली वृक्षों को लाया जाएगा और प्रतिमा का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

देर सायं मेला समिति के पदाधिकारी और अन्य लोग कदली वृक्षों को आमंत्रण देने के लिए धार की तूनी स्थित प्रकाश चंद्र करगेती के आवास पहुंचे। रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे कदली वृक्षों को विधि-विधान से ड्योढ़ीपोखर लाया जाएगा। तल्ला महल में आरती के बाद नगर भ्रमण कर मंदिर लाया जाएगा। सुबह 11 बजे चंद वंशीय राजा पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा द्वारा कदली वृक्षों का पूजन किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे से मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों द्वारा कदली वृक्षों से मा नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। 12 बजे विद्यालयों का सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। शाम चार बजे एसएबी द्वारा बैंड वादन होगा। शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज होगा। रात्रि आठ बजे मां नंदा सुनंदा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सिद्धि जोशी, दक्ष जोशी, रक्षिता गड़कोटी, सीनियर वर्ग में गर्वित जोशी, भक्ति उप्रेती, नितिशा भंडारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। गायन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रतिभागियों में प्रतिभा दिखाई। सेमीफाइनल में चयनित प्रतिभागी 18 सितंबर को नंदा देवी महोत्सव मुख्य मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक डा. माया जोशी, डा मंजू बिष्ट थे। संचालन दिव्या और शिवानी ने किया। मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, धन सिंह मेहता, तारा जोशी, अमर नेगी, अर्जुन बिष्ट, धीरेंद्र प्रताप राजा, गगन जोशी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें