अल्मोड़ा। ट्रांसफार्मर केबल जलने से गत देर रात शहर के कई मोहल्लों में आठ घंटे बिजली गुल रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गत रात करीब दो बजे चौघानपाटा में लोनिवि के समीप स्थित ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। जिससे जौहरी मोहल्ला, गंगोला मोहल्ला और मल्ला जोशीखोला क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर की केबल बदली और इसके बाद सुबह दस बजे इन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। वहीं गत रात ग्रिड फेल होने से रात 12:44 बजे से 1:06 बजे तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा।