अल्मोड़ा। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 मई को राज्य के विभिन्न स्थानों में ओलावृष्टि, आंधी और झक्कड़ आने की संभावना है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने समस्त एसडीएम, तहसीलदारों, लोनिवि और अन्य विभागीय अधिकारियों को अपने अपने-क्षेत्र के अंतर्गत सतर्क रहने को कहा है। साथ ही निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी, कर्मचारी मोबाइल ऑन रखें। जनता से भी अपील की है कि किसी भी घटना की सूचना अविलंब जिले के आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष 05962-237874, 237875 और टोल फ्री नंबर 1077 उपलब्ध कराएं। ब्यूरो
दिनभर तपिश, शाम को छाए बादल
बागेश्वर। रविवार की सुबह मौसम साफ रहा। दिन भर तेज धूप खिली रही। शाम को लगभग पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगी। इससे तपिश से कुछ राहत महसूस की गई। इधर मौसम विभाग ने 13, 14 मई को तेज अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है।