फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासी में देव प्रतिमाओं के भ्रमण के साथ भूमियां देवता समारोह शुरू

विज्ञापन
मासी में कलशयात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में देव प्रतिमाओं के पूजन और नगर भ्रमण के साथ दो दिवसीय भूमियां देवता वार्षिक समारोह शुरू हो गया है। इस मौके पर नगाडे़-निशाणों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में तमाम लोग शामिल हुए। बाद में स्मारिका का विमोचन किया गया। लखनेश्वरी माता ने लोगों से जनकल्याण में जुटने को कहा। अंत में भंडारे के साथ पहले दिन के कार्यक्रमों का समापन हुआ।
विज्ञापन

मासी में भूमियां देवता वार्षिक दिवस समारोह के पहले दिन देव प्रतिमाओं के पूजन के बाद उनका नगर भ्रमण कराने के साथ ही कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा भूमियां मंदिर परिसर से शुरू होकर मासी बाजार से गुजरते हुए सोमनाथेश्वर मंदिर परिसर के निकट रामगंगा के तट से वापस आयोजन स्थल पर पहुंची। लखनेश्वरी माता ने प्रवचन करते हुए लोगों से जनकल्याण में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने से ही व्यक्ति और समाज का कल्याण हो सकता है। मंदिर समिति द्वारा श्री भूमियां मंदिर से जुड़ी स्मारिका का विमोचन भी किया। इस दौरान संगीतज्ञ नृपेंद्र जोशी के छोलिया नृतकों की टोली में शामिल छात्रों ने अपनी कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक रामस्वरूप मासीवाल, सोमनाथ मेला समिति के अध्यक्ष दयाल बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, जगदीश नायक, अमर सिंह रावत, संतोष मासीवाल, सुंदर सिंह, शंकर बिष्ट, सुभाष बिष्ट, माया शर्मा, देवकी शर्मा, नंद किशोर आर्या, खीमानंद कबड़वाल, महेश वर्मा, जीवन वर्मा सहित श्री भूमियां मंदिर विकास समिति के कई पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

शहीद की पत्नी और मां ने किया लोकार्पण
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मंदिर समिति द्वारा दिल्ली के बहुचर्चित बाटला हाउस कांड में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर स्व. मोहन शर्मा की स्मृति में एक कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण शहीद शर्मा की पत्नी माया शर्मा और माता देवकी देवी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक रामस्वरूप मासीवाल ने बटला हाउस कांड के नायक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का महान सपूत बताया। कहा कि मंदिर समिति उनकी स्मृति में भवन का निर्माण कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
विज्ञापन


आज होगा जनेऊ संस्कार और पंच कुंडीय यज्ञ
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भूमियां देवता समारोह के तहत रविवार को सबसे पहले भूमियां देवता की आरती और पूजन, गायत्री परिवार द्वारा जनेऊ संस्कार और पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ, युवा संगठन कालाचौना द्वारा भंडारे के आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें