अल्मोड़ा। निरंकारी मिशन दुनिया की सबसे बड़ी रक्तदान करने वाली स्वयंसेवी संस्था है। मिशन को देश और दुनिया में रक्तदान शिविरों के संचालन के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। अब तक निरंकारी मिशन साढ़े पांच हजार से अधिक रक्तदान शिविर लगा चुका है। इसी क्रम में मिशन द्वारा मंगलवार 24 अप्रैल को अल्मोड़ा में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम निरंकारी भवन नरसिंहबाड़ी में सुबह 11 बजे से होगा।
निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज पीएस चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि निरंकारी मिशन दुनिया में निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा पूरे देश में चार अस्पताल संचालित किए जाते हैं। जिनमें रोगियों का निशुल्क इलाज भी किया जाता है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित करने के लिए देश में 134 डिस्पेंनशरी भी चलाई जा रही हैं।
वर्तमान में निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की देखरेख में दिल्ली में हेल्थ सिटी का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने का आह्वान किया है। वार्ता के दौरान केएस रैकुृनी, राम प्रकाश निरंकारी, सुरेंद्र रावत, शिव सिंह, जीएस विक्रम आदि पदाधिकारी मौजूद थे। वार्ता के बाद स्वयं सेवकों ने रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नगर में रैली भी निकाली।