फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का डामरीकरण नहीं किया तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत पिपना-मन्हैत-डंगला मोटर मार्ग पर निर्माण के 11 साल बाद भी डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम गोपाल राम बिनवाल को ज्ञापन देकर सड़क में डामरीकरण का कार्य जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 11 साल मोटर मार्ग बने हुए हो गए हैं। इस सड़क में आज दीवारें और कलमट नहीं बने हैं और डामरीकरण का कार्य भी नहीं हुआ है। इससे सड़क फिर खराब होने लगी हैं और जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है खराब सड़क के चलते उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक माह के अंदर सड़क मार्ग में डामरीकरण नहीं होने, दीवार और कलमट नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में सुदीप चौधरी, श्याम भंडारी, रवींद्र कलाकोटी, गोविंद सिंह, परी देवी, बचे सिंह, महेंद्र चौधरी, श्याम सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरोे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें