अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच मकर संक्रांति उत्तरायणी पर्व पर 14 जनवरी को माघी खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर नगरवासियों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी बांटी जाएगी। मंच की बैठक में तय हुआ कि भैरव मंदिर में दोपहर 12 बजे से माघी खिचड़ी का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष दीप सुंदर बिष्ट द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पीयूष जोशी को नगर मंत्री, दया परगाई को नगर सह संयोजक, आयुष तिवारी को नगर संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, विभागाध्यक्ष अनूप साह, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी शरद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमन नज्जौन, विकास कन्नौजिया, महामंत्री नमित शर्मा, मंत्री प्रकाश बिष्ट, उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, संजय डंगवाल आदि थे।