फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में कुमाऊं विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। छात्रावास की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कुलगीत और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने बिष्ट केे अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त लियाकत अली को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रो. एसए हामिद, प्रो. शेर सिंह बिष्ट, प्रो. दया पंत, प्रो. मोइन जिन्नाह, प्रो. पीडी भट्ट, डॉ. तेजपाल सिंह, प्रो. संजय टम्टा, प्रो. बीडीएस नेगी, कुलानुशासक डीएस बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. डीएस बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. संजीव आर्या ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें