फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा से गुरिल्लों की प्रजातंत्र बचाओ यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्यारह साल से नौकरी और पेंशन के लिए आंदोलनरत एसएसबी के स्वयं सेवकों (गुरिल्लों) की आज जिला मुख्यालय से ‘प्रजातंत्र बचाओ’ यात्रा शुरू हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण कर देहरादून पहुंचकर समाप्त होगी। गुरिल्लों ने भाजपा सरकारों पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गुरिल्ले चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्र हुए। पूर्व सरकारों की घोषणाओं और शासनादेशों का अनुपालन कराने के बजाए प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में गत वर्ष 14 दिसंबर को गुरिल्लों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। यही नहीं जंतर मंतर पर गुरिल्लों के पंडाल को भी दिल्ली पुलिस ने तहस-नहस कर दिया था। गुरिल्ला नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए। दिल्ली में धरना चलाने की अनुमति नहीं दी गई।

गुरिल्ला संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि प्रथम चरण में शुरू हुई ‘प्रजातंत्र बचाओ’ यात्रा अल्मोड़ा से गैरसैंण होते हुए देहरादून पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश और देश में यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर शिवराज बनौला, गोविंद बल्लभ कांडपाल, आनंदी महरा, पुष्पा नयाल, विशन सिंह नेगी, दीवान सिंह, विमल कुमार, सुंदर सिंह नेगी, लखन लाल, मनोहर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें