अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पपरसली एनटीडी के तीन छात्रों ने जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जगह बनाई है। प्रधानाचार्य बीबी भट्ट ने बताया कि अंडर-14 एथलेटिक्स में 600 मीटर और 800 मीटर दौड़ में नौवीं की छात्रा लक्ष्मी जीना ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लक्ष्मी जीना, भूमिका कनवाल ने बैडमिंटन युगल में और अंजलि बसेड़ा ने बैडमिंटन एकल में स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय की तीनों छात्राएं तीन दिसंबर से देहरादून में होने वाली प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। उनके चयन पर प्रधानाचार्य बीबी भट्ट, डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव, सीईओ जगमोहन सोनी, विद्यासागर ने खुशी जताई है।