फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की मासिक बैठक में वक्ताओं ने डिपो प्रबंधन पर उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं समेत वेतन विसंगति दूर करने, कार्यशाला में चौकीदारों की व्यवस्था करने, वाहनों की धुलाई के लिए निगम प्रबंधन से व्यवस्था कराए जाने और स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति उचित मात्रा में कराए जाने की मांग की। समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने आरोप लगाया कि डिपो प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों की अनसुनी कर रहा है। बार-बार मौखिक और लिखित रूप से भी समस्या बताने के बाद कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं हो रहा है। डिपो प्रबंधन की उदासीनता पर रोष जताते हुए कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए उकसा रहा है। अन्य मांगों में कर्मचारियों के वेतन विसंगति की समस्या को दूर करने, कार्यशाला में पीने के पानी के लिए एक्वागार्ड की व्यवस्था करने, हर मार्ग में वाहनों को नियमित रूप से चलाने का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष गोविंद प्रसाद जबकि संचालन डिपो मंत्री सुरेश सिंह नेगी ने किया। बैठक में राम दत्त पपनै, राजकुमार, सुरेश जोशी, दीपक कुमार, तारा दत्त जोशी, नरेंद्र सिंह ऐरी, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, रमेश जोशी, सुधीर कुमार, नवीन चंद्र, धीरज सिंह, उमाशंकर, हरीश पांडे, हरीश पंत, संजय कुमार, हरीश रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें