फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएन बहुगुणा स्टेडियम में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के रविवार को तीन मैच खेले गए। आईएमटी काशीपुर, डीएसबी परिसर नैनीताल और रानीखेत महाविद्यालय की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरी राजकीय महाविद्याय बाजुपर की टीम ने 15 ओवर में 119 रन बनाए। जिसमें फिरोज का 55 रन का योगदान रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमटी काशीपुर की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 14 ओवर में 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। काशीपुर के सुखदीप ने 44 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दूसरा मैच डीएसबी परिसर नैनीताल और लोहाघाट महाविद्यालय के बीच हुआ। इस मौच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी लोहाघाट की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 91 रन बनाए। डीएसबी परिसर नैनीताल की टीम ने 13 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


तीसरा मैच राजकीय महाविद्यालय रानीखेत और खटीमा के मध्य हुआ। टॉस जीतकर रानीखेत ने खटीमा की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। खटीमा की टीम ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर 97 रन बनाए। खटीमा के मनोज ने 28 रन का योगदान दिया। रानीखेत की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच में जीत दर्ज की। अंपायर राजेंद्र राणा, दुष्यंत, चंदन लटवाल, देवेंद्र परिहार, मानस साह, संजय वर्मा, ललित चौहान, सागर रावत, मोहन भट्ट थे। प्रतियोगिता क्रिकेट कोच लियाकत अली खान की देखरेख में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें