फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र परिषद चुनाव के लिए नैनीताल में नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र परिषद के छह पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया डीएसबी परिसर नैनीताल में सोमवार 16 अक्तूबर से शुरू होगी। नामांकन सोमवार 16 अक्तूबर को होंगे और मतदान 17 अक्तूबर को होगा। कुमाऊं विवि के अंतर्गत दो परिसरों के अलावा 47 महाविद्यालयों से चुने गए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेेंगे।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि डीएसबी परिसर नैनीताल होने वाली चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्र, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होना है।

नैनीताल में नामांकन 16 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक, नाम वापसी अपराह्न 1:45 बजे से 2:30 बजे, नामांकन पत्रों की जांच 2:45 बजे से सायं 3:45 बजे तक, सायं चार बजे सूची जारी होगी। मतदान 17 अक्तूूबर को प्रात: 11 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक होगा। तत्पश्चात मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर्गत डीएसबी परिसर नैनीताल और अल्मोड़ा परिसर के अलावा 47 महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव में चुने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मतदान में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें