फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर कमलेश की कुर्बानी देश हमेशा याद रखेगा: कुंजवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में शहीद भैसियाछाना ब्लॉक के दिगोली निवासी मेजर कमलेश पांडे की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश मेजर कमलेश पांडे की शहादत को हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन

इधर सालम समिति की शोक सभा में शहीद मेजर कमलेश पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के लिए सेना को पूरी छूट देने की मांग की। शोकसभा में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सचिव अमरनाथ रजवार, कोषाध्यक्ष विशन बोरा, कार्यकारणी सदस्य गोपाल सिंह मेहरा, लोकमणि भट्ट, भगीरथ पांडे, सुरेश उप्रेती, विनोद जोशी, कोमल जोशी, जगमोहन फर्त्याल आदि मौजूद थे। मेजर कमलेश पांडे की शहादत पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, मनीष जोशी, अनूप गुप्ता, कमल बिष्ट, दीप लाल साह, गिरीराज साह, कमल गुप्ता, दीपक साह, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी, मुमताज कश्मीरी, संजय अग्रवाल, किरन साह, चंपा जोशी, हरिकृष्ण खत्री, दिनेश मठपाल, दीप जोशी, प्रमोद पांडे, विशन रावत, प्रताप कनवाल, अजीत पवार ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें