कैडेट कमलेश का राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्टूडेंड फेडरेशन की यहां हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष और 77वीं एनसीसी बटालियन के कैडेट कमलेश जोशी का एनसीसी की राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर खुशी जताई गई।
बैठक में बताया गया कि एनसीसी 77वीं बटालियन से चुने जाने वाले वह एक मात्र कैडेट हैं। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कमलेश जोशी इससे पूर्व जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। बैठक में उदय मेहरा, चंद्रशेखर जोशी, भरत कुमार, मनोज कुमार, कमल डालाकोटी, शुभम मेहरा, सचिन, सागर प्रसाद, जिला संयोजक विजय नेगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो