इंग्लैंड रवाना होने वाली टीम के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इंग्लैंड में प्रस्तावित भारत और यूके के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के लिए भारतीय सेना की 14 डोगरा बटालियन के जांबाज इंग्लैंड पहुंच गए हैं। 13 फरवरी से वहां संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू हो जाएगा।
अजेय वॉरियर 2020 के नाम से प्रस्तावित इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की ओर से इस बार 14 डोगरा बटालियन हिस्सा लेगी। दोनों देशों की सेनाएं जहां एक दूसरे के युद्ध कौशल और तकनीकों का साझा करेंगे। वहीं आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह जैसी वैश्विक समस्या से निपटने के गुर भी सीखेंगी।
यहां घिंघारीखाल स्थित 14 डोगरा रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल अमित सैनी ने बताया कि 14 डोगरा रेजीमेंट के जांबाज इंग्लैंड पहुंच गए हैं। 13 फरवरी से वहां युद्धाभ्यास शुरू हो जाएगा। यह युद्धाभ्यास 26 फरवरी तक चलेगा। यह युद्धाभ्यास यूएन चार्टर के अधीन होगा।