रानीखेत पहुंची साइकिल रैली। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फिट इंडिया-हिट इंडिया के तहत साइकिल रैली का रानीखेत में भव्य स्वागत हुआ। यूथ हास्टेल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से रैली बुधवार को यहां रानीखे पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की सीख दी जा रही है।
साइकिल रैली का बुधवार को रानीखेत में स्वागत हुआ। साइकिल रैली में कई राज्यों के युवा भाग ले रहे हैं। फिटनेस के अलावा पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश इस रैली के माध्यम से दिया जा रहा है।
यह रैली नैनीताल से शुरू होकर अब रानीखेत पहुंची है। 28 सदस्यीय अभियान दल का नेतृत्व संजय तिवारी कर रहें हैं। तिवारी ने बताया कि लोगों को स्वस्थ रहने की सीख दी जा रही है। अल्मोड़ा, खैरना के बाद रैली का समापन नैनीताल में होगा।