फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 नये रूटों के लिए परिवहन प्राधिकरण की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में 125 नये मार्गों के लिए परिवहन प्राधिकरण की मंजूरी मिल गई है। अब इन नई सड़कों पर वाहनों का संचालन आसानी से हो सकेगा। पिछले महीने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और लोनिवि अधिकारियों ने नये मार्गों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण स्वीकृति मिलने में विलंब हो गया था।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक जोशी ने बताया कि नये मार्गों पर वाहनों के संचालन के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। सड़कों का निर्माण होने के बाद इनका निरीक्षण किया गया और यहां वाहनों के संचालन की अनुमति परिवहन प्राधिकरण कुमाऊं से मांगी गई थी।

स्वीकृति मिलने के बाद सभी 125 नये मार्गों पर वाहनों का संचालन आसान हो गया है। इन सड़कों में भिकियासैंण, सल्ट, चौखुटिया, द्वाराहाट, रानीखेत, सोमेश्वर, ताकुला, धौलादेवी, भैंसियाछाना, लमगड़ा, ताड़ीखेत, अल्मोड़ा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें