फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल वितरण व्यवस्था पर रखें पैनी नजर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी उपजिलाधिकारियों, जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को गर्मी के मौसम में पेयजल वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय से काम कर जनता को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो तो शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें। खराब पड़े हैंडपंपों, पेयजल लाइनों के लीकेज को ठीक करा लें। जनता से अपील की कि पानी का दुरुपयोग नहीं करें। जहां भी पानी का दुरुपयोग पाया जाएगा उसे गंभीरता से लिया जाएगा। कोसी में जल निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्य निश्चित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि आपदा कंट्रोल रूम सहित जल संस्थान के कंट्रोल रूम में पेयजल की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें। शिकायतकर्ता का पूरा विवरण रखें। टैंकरों से पानी वितरण को पुलिस विभाग से समन्वय कर समय और रूट चार्ट निर्धारित कर लें।
विज्ञापन


विद्युत विभाग को पेयजल के लिए बिजली की आपूर्ति बहाल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिवीजन स्तर पर व्हाट्स एप ग्रुप बना लें, ताकि किसी प्रकार की समस्या आने पर निराकण किया जा सके। बैठक में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, द्वाराहाट के राजकुमार पांडे, सल्ट के अभय प्रताप सिंह, ईई जल निगम केडीभट्ट, ईई विद्युत डीडीएस पांगती, सिंचाई के ईई विनोद कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें