गरुड़ (बागेश्वर)। व्यापार संघ गरुड़ की स्थानीय इकाई ने प्रांतीय खंड लोनिवि से बैजनाथ और गरुड़ बाजार में बंद पड़ी सड़कों की नालियों को शीघ्र खोलने की मांग की है।
व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिज जोशी आजाद समेत कई लोगों द्वारा प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई को भेजे ज्ञापन में कहा है कि बैजनाथ गरुड़ मोटर मार्ग में नालियां महीनों से बंद हैं। हल्की बारिश में पानी सड़कों पर फैल जाता है। जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के ईई यूसी पंत ने बताया कि विभाग ने गरुड़ बाजार की नालियों को खोलने के लिए एक ठेकेदार के नाम पर कार्यादेश जारी कर दिया है। ब्यूरो