फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को नगर में रही पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार रात कोसी नदी में गाद आ जाने से जल संस्थान के पंप बारह घंटे नहीं चले। जिससे सोमवार को शहर के अधिकतर हिस्सों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। इस कारण शहरवासियों को पानी किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गर्मी का सीजन शुरू हो गया है पर शहर और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। इस कारण लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। बारिश के बाद रविवार रात गाद और मलबा बहकर आने से कोसी नदी में जल संस्थान के तीनों पेयजल पंप सायं साढ़े छह बजे से सुबह सात बजे तक नहीं चले। पानी साफ आने पर सुबह सात बजे पेयजल पंप चलने शुरू हुए।

पंपों के नहीं चलने से शहर के मुख्य बाजार, मालरोड, पांडेखोला, एनटीडी, हीराडुंगरी, जाखनेदवी, ढूंगाधारा, समेत कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जल संस्थान मात्र दुगालखोला और आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई कर सका। पानी नहीं आने से आम जनता के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग नौलों और धारों से पानी लाकर गुजरा कर रहे हैं। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि गत रात पंप नहीं चलने से शहर की पानी आपूर्ति प्रभावित रही। मंगलवार सुबह पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें