भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ज्योतिका इंडेन गैस एजेंसी भिकियासैंण ने शिविर लगाकर केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत स्वीकृत 301 गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन बांटे।
वहां एजेंसी के प्रबंधक महेंद्र सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लाल सिंह रावत, जिला सहकारी भेषज संघ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, दीपक बिष्ट, महेंद्र सिंह, देव गिरी, बालम नाथ आदि थे।