फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल 25 से जिलों में भर्ती अभियान शुरू करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की नगर के भैरव मंदिर में हुई बैठक में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा कांडपाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से जिलों में राष्ट्रीय बजरंग दल भर्ती अभियान शुरू करेगा। युवाओं को दल से जोड़कर देश भर में युवाओं के माध्यम से धर्म के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश में परिषद का हिंदू रक्षा निधि कार्यक्रम चल रहा है। किसी भी संगठन को चलाने के लिए अर्थ महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को दिल्ली में परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया हिंदुओं के लिए एक नई पार्टी की घोषणा करेंगे। जिसमें भाग लेने के लिए हर विधानसभा, लोकसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।
इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ता अमन को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला सह मंत्री नियुक्त किया गया।

संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र बिष्ट ने किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अमित मेहरा, सागर बिष्ट, लक्की पवार, कृष्णा भट्ट, गौतम मेहरा, गौरव शाह, संजय भट्ट, सुरज सिंह, रोहित जोशी, अंशुल जोशी, नितिन कुमार, देव पाल, विवेक पवार, मोहित कनवाल, सागर, सचिन बिष्ट, बबलू बिष्ट, सागर मेहरा, पवन बिष्ट, रोहित जोशी, सूरज मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें