फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बसों के किराये में छूट नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में परिचय पत्र पर छात्र-छात्राओं को बस के किराये में छूट देने की मांग की है। इस मामले में छात्रों का शिष्टमंडल अपर जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसएसजे परिसर में खैरना, क्वारब, मौना, ताकुला, कफड़खान, द्वाराहाट, बागेश्वर, कौसानी समेत कई दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं शिक्षा ले रहे हैं। कई छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्हें निजी बसों में महंगा किराया देकर सफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र दिखाने पर बस के किराये में छूट देने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस व्यवस्था को लागू नहीं किया गया है। इस मामले में परिसर प्रशासन को भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने सिटी बस में भी छात्र-छात्राओं को किराये में छूट देने की मांग की। उन्होंने सरकारी बसों में किराये पर छूट नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में आशीष जोशी, मनीष पवार, जतिन बिष्ट, सौरभ कुमार, निक्कू बिष्ट, नीरज बजेठा, शुभम पांडे, सुमित भंडारी, आशीष अधिकारी, दीपक कुमार, मनीष कुमार, नीरज नेगी, अनुराग कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें