अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हवालबाग विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेखा कक्ष, खंड विकास अधिकारी कक्ष, आंकिक मनरेगा कक्ष, सहायक खंड विकास अधिकारी कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उपस्थित कर्मचारियों से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। खंड विकास अधिकारी को कार्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
बाद में डीएम ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नवनिर्मित पुरुष छात्रावास का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पर संतोष जताया। डायट परिसर में सफाई कर्मचारी को निर्देश दिए कि पूरे परिसर की सफाई दुरुस्त रखें। प्राचार्य को निर्देशित किया कि प्रतिदिन की सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डा. हेम चंद्र जोशी, डा. बीसी पांडे, डा. सरिता पांडे, डा. दीपा जलाल आदि उपस्थित थे। ब्यूरो