फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप 53 युवाओं ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाने के लिए बृहस्पतिवार को एसएसजे परिसर में विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाया गया। इस दौरान 18-19 युवा वर्ग के युवा मतदाताओं जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाने को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर 53 युवा वर्ग के मतदाताओं का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया ने युवा वर्ग के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को कहा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र से मतदान के साथ ही इसका प्रयोग अन्य दस्तावेजों में पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं।। इस दौरान उपजिलाधिकारी विवेक राय, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, माध्यमिक एचबी चंद्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, सहायक समाज कल्याण अधिकारी रवींद्र कोहली समेत सुरेश चंद्र पाठक, गंगा डालाकोटी और बीएलओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें