फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का स्टेयरिंग फेल, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-बेरीनाग मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम हल्द्वानी से बेरीनाग जा रही केमू बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ने समझदारी से बस सड़क की दीवार से जा टकरा दिया। बस खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही बस मे सवार 16 यात्रियों में किसी को चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन


जमराड़ी बैंड के पास बूंगा में केमू बस यूए 01-3717 का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया जिससे बस चालक समेत यात्रियों की जान सांसत में आ गई। इसी दौरान चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिससे बस सड़क की दीवार से जा टकराई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में यात्रियों के सहयोग से बस को धकेल कर सड़क पर सीधा किया गया। यात्री अन्य वाहनों से अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर चालक ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो बस गहरी खाई में जा गिरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें