अल्मोड़ा। रेनबो क्लब की ओर से स्थानीय स्टेडियम में आयोजित नाइन-ए-साइड शॉकर लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विक्टोरिया क्लब ने जीत लिया है। रॉयल फाइटर की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि फुटबाल संघ के अध्यक्ष और ऐरो क्लब रानीखेत के अध्यक्ष इदरीश बाबा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार राशि प्रदान की।
फाइनल मुकाबला विक्टोरिया क्लब और रॉयल फाइटर के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में विक्टोरिया क्लब ने रायल फाइटर को 4-2 से पराजित किया। विजेता विक्टोरिया क्लब की ओर से गोकुल ने दो, सावेज सिद्दीकी और सूरज ने एक-एक गोल किए, जबकि रॉयल फाइटर के सुंदर कनवाल ने दो गोल किए।
फाइनल मुकाबले के गोकुल मैन ऑफ द मैच रहे। मनीष बिष्ट मैन आफ द सीरीज, अंकित जोशी सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, छह गोल कर मनीष बिष्ट गोल्डन प्लेयर, कमल सरोज सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर रहे। रेफरी दीपक शाही, आनद सिंह देव, मनोज कनवाल, स्कोरर पूरन थापा, कमेंट्रेटर सौरभ वर्मा थे।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि फुटबाल कोच इदरीश बाबा ने विजेता टीम विक्टोरिया क्लब को ट्राफी और 21 हजार रुपये, उपविजेता टीम रॉयल फाइटर को ट्राफी और 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। इस अवसर पर आयोजक मंडल के विनीत बिष्ट, गिरीश धवन, दीपक वर्मा, भैरव गोस्वामी, अशोक कनवाल, हरीश कनवाल, हर्ष कनवाल, मनोज जोशी, किशन गुरुरानी, जंग बाहदुर थापा, परवेज सिद्धिकी, भरत लाल आदि मौजूद थे।