फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने के लिए युवाओं में ज्यादा होड़

विज्ञापन
पासपोर्ट
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र में चार माह में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 1670 पहुंच चुकी है। आवेदन करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या युवा वर्ग की है। इनमें भी वो युवा पासपोर्ट बनवाने आ रहे हैं जो हायर एजूकेशन या नौकरी के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं। इसमें ज्यादातर लोग अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के हैं।
विज्ञापन

पासपोर्ट सेवा केंद्र में सबसे ज्यादा भीड़ सोमवार को हो रही है। अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिले से काफी लोग यहां पासपोर्ट आवेदन जमा करने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 19 आवेदनकर्ता आवेदन जमा करने पहुंचे। आवेदन जमा करने वालों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग शामिल है। खासकर होटल मैनेजमेंट के छात्र पासपोर्ट बनवाने में ज्यादा उत्सुक हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए विदेश जाने के इच्छुक युवा भी पासपोर्ट बनवाने पहुंच रहे हैं।
मालूम हो कि पासपोर्ट सेवा केंद्र हफ्ते में पांच दिन खुला रहता है जबकि शनिवार और रविवार को केंद्र बंद रहता है। पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले आवेदन कर्ता को ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा करनी पड़ती है। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से किसी एक दिन में उस व्यक्ति को पासपोर्ट केंद्र में आकर अपने प्रपत्र दिखाने पड़ते हैं। इसमें आवेदक को वर्तमान पते का प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि और शैक्षिक प्रमाण पत्र के अलावा दो फोटो साथ ले जानी होती हैं। आवेदन जमा होने के बाद पुलिस सत्यापन किया जाता है और उसके बाद 15 से 20 दिन में पासपोर्ट आवेदक को उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन

इसमें नवजात शिशु से आठ वर्ष तक की उम्र का पासपोर्ट 900 रुपये में, 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों का 1000 और सामान्य का 1500 रुपये शुल्क है। नवीनीकरण का भी 1500 रुपये और तत्काल का 3500 रुपये शुल्क है। मालूम हो कि उत्तराखंड के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन 18 फरवरी को हुआ था। तब से लेकर हर रोज यहां आवेदन करने वाले पहुंच रहे हैं। इधर सहायक अधीक्षक पासपोर्ट नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन जमा करने वालों में युवक, युवतियों की संख्या ज्यादा है। मंगलवार को 19 आवेदन जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें