अल्मोड़ा। भाजपा के बौद्धिक सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सबका विकास किया है और आज वह सर्वांगीण विकास पर दृष्टि केंद्रित किए हुए हैं।
लोअर मालरोड में सांगा काटेज में आयोजित बौद्धिक सम्मेलन को सबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा ही देश का विकास कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के प्रयासों, विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने का काम किया जा रहा है जो चिंता का विषय है।
प्रो. देव सिंह पोखरिया ने सरकारों को बौद्धिक वर्ग के सुझावों को क्रियान्वित करने की जरूरत पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि मोदी सरकार ने बौद्धिक वर्ग को सम्मानजनक स्थान दिया है। सम्मेलन के संयोजक और संचालनकर्ता डा. नवीन भट्ट ने कहा कि देश स्वाभिमान के पथ पर अग्रसर है।
इससे पूर्व उन्होंने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रो. एनडी कांडपाल, प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने भी विचार रखे।
इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, रवि रौतेला, प्रो. जीएस नयाल, प्रो. गोपाल सिंह नयाल, अरविंद बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम, पूरन सिंह कैड़ा, आनंद सिंह बोरा, कैलाश गुरुरानी, पंकज लटवाल, अजय वर्मा, कुंवर बिष्ट, मीना भैसोड़ा, विनीत बिष्ट, निर्मला जोशी, बीना नयाल, पूनम पालीवाल, हीरा कनवाल, मीना नेगी, अशोक कनवाल, रिक्खू साह, निर्मला जोशी समेत काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।