फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करनी होगी : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी अल्मोड़ा में हुई जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें तरास कर बेहतर मंच उपलब्ध कराएं। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगानी होगी ताकि वह आगे चलकर इस क्षेत्र में नया शोध कर सकें।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जिले के 11 ब्लॉकों से चयनित विद्यार्थियों ने मॉडल पेश किए। मॉडल उत्कृष्ट होने के साथ ही ईको फ्रेंडली हैं। इंस्पायर अवार्ड का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में विज्ञान का लोक व्यापीकरण, विज्ञान और तकनीकी में नवाचार कार्यक्रमों का विकास, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की समस्याओं का निराकरण करना है। प्रतियोगिता परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।

जिला स्तर पर चयनित दस प्रतिशत छात्र राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अतिथियों ने छात्रों के मॉडलों का अवलोकन किया। संयोजक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा ने कहा कि परिश्रम तथा अनुशासन में रहकर ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। सह संयोजक प्रकाश त्रिपाठी ने इंस्पायर अवार्ड से संबंधित जानकारी दी। अध्यक्षता डीईओ (प्रारंभिक)आरएस यादव और संचालन मदन भंडारी ने किया।
विज्ञापन


निर्णायक नीरज जोशी, नंदन सिंह राणा, संदीप रतूड़ी थे। संचालन रमेश धपोला, जगदीश पांडे, ललित प्रकाश, नीरज तिवारी, दिनेश पंत ने किया। वहां बीईओ लमगड़ा विनय कुमार, अनुराधा साह, डिंपल जोशी, हेमलता पांडे, चंपा सनवाल, रंजना जोशी, हेमलता पंत, तारा त्रिपाठी, राजेश बिष्ट, गोविंद रावत, दीपक पांडे, बीके सिंह, डा. बीसी पांडे, रमेश चतुर्वेदी, सुरेश भट्ट, माया प्रसाद उप्रेती, प्रधानाचार्य सुरेश पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें