फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिनौली गांव पहुंचे एसडीएम ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। एसडीएम विवेक रॉय ने शनिवार को विकासखंड के दूरस्थ गांव त्रिनौली का पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने पेंशन नहीं मिलने, सड़क सुविधा देने, स्कूल मरम्मत के अलावा बिजली, पानी की कई समस्याएं सामने रखी। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करने और उनका तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान कई ग्रामीणों ने वृद्धावस्था और अन्य पेंशन नहीं आने की समस्या बताई। एसडीएम ने पेंशन सूची के अनुसार लाभार्थियों का सत्यापन किया और समाज कल्याण विभाग को लाभार्थियों को पेंशन का लाभ देने को कहा। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश वाणी ने गांव के लिए प्रस्तावित मंगलता-धौलनैली मोटर मार्ग की शीघ्र स्वीकृति दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से खेती को रहे नुकसान से निजात दिलाने, प्राइमरी पाठशाला बोडा के भवन की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत की मांग भी रखी। एसडीएम ने कहा ही शीघ्र ही आपदा मद से छत मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम ने गांव में निर्मित विभिन्न योेजनाओं, स्वजल तथा मनरेगा से निर्मित शौचालयों तथा आपदा से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता परक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के सिंचाई गूल जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त मिलने पर विभाग को शीघ्र गूल को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राइमरी पाठशाला त्रिनौली, राइंका और राबाइंका बाड़ेछीना में चल रही बोर्ड परिक्षाओं का भी निरीक्षण किया तथा और राजकीय पालिटेक्निक के निरीक्षण के दौरान बच्चों के इधर-उधर घूमने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने धौलछीना स्थित शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षु एसडीएम मनीष बिष्ट, विद्युत विभाग के जेई ललित मोहन डालाकोटी, जल संस्थान के जेई जेसी दुर्गापाल, खाद्य निरीक्षक नंदन सिंह बोरा, बाल विकास परियोजनाधिकारी गीता बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें