अल्मोड़ा। कृषि इंटर कालेज विजयपुर पाटिया में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा का क्षेत्रीय जनता ने स्वागत किया। इस मौके पर टम्टा ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनता से उठाने का आह्वान किया। स्कूल में संसाधनों के विकास के लिए सांसद निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सरकारों ने जन कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। जनता को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। सरकार दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए कृत संकल्प है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट ने टम्टा को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया। इस अवसर पर सांसद ने विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र पांडे के सहयोग से निर्मित पुस्तकालय और विधायक निधि से स्कूल के जीर्णोद्धार कार्यों, शौचालय कांप्लेक्स का लोकार्पण किया।
प्रबंधक भीम सिंह स्यूनरी ने स्कूल के विकास की मांग की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह कर्म्याल, शेर सिंह बुढ़ाल, लक्ष्मण सिंह भोज, अरविंद बिष्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, आनंद डंगवाल, डा. विजय पांडे आदि उपस्थित थे।