फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटी के एकल वर्ग में भूमिका और पूजा ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला खेल महाकुंभ के अंतर्गत एचएन बहुगुणा स्टेडियम में मंगलवार को बालिकाओं की खो-खो और टीटी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। टीटी के एकल वर्ग अंडर-14 में भूमिका किरौला और अंडर-17 में पूजा मलवाल विजेता रहीं।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-10 आयु वर्ग विकासखंड ताड़ीखेत, भिकियासैंण, चौखुटिया, अंडर-14 में हवालबाग, भिकियासैंण, द्वाराहाट, अंडर-17 में सल्ट, भिकियासैंण, द्वाराहाट, अंडर-19 में धौलादेवी, सल्ट,हवालबागश की टीम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
टीटी अंडर-14 आयु एकल वर्ग में भूमिका किरौला, जिज्ञासा बिष्ट, हर्षिता बिष्ट, अंडर-17 मों पूजा मलवाल, दीपिका रावत और सीमा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विवेक राय ने विजयी खिलाड़ियों और टीम को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस रावत, दीपक वर्मा, पीएस पथनी, वीएल आर्या, डीपीएस नेगी, पुष्कर नेगी, दिनेश पंत, राजेंद्र नयाल, प्रताप नेगी, धन सिंह धौनी, दीपक शाही आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें