फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों पर तत्काल भर्ती करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उपशाखा की मासिक बैठक में वक्ताओं ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और दृष्टि बाधितों के हित में लिए गए निर्देशों का स्वागत किया। जयपुर हाउस तिलकपुर में हुई बैठक के दौरान सदस्यों ने शासकीय विभागों में दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों पर तत्काल भर्ती किए जाने संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की।
विज्ञापन


बैठक में चार जनवरी को आयोजित होने वाले ब्रेल दिवस समारोह की रूपरेखा भी तय की गई। महेंद्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक से पूर्व संघ के महासचिव डीके जोशी ने पिछले माह संघ द्वारा की गई कार्यवाइयों का विवरण सदस्यों को दिया। इस मौके पर चंद्रमणि भट्ट, श्याम नारायण, डा. जेसी दुर्गापाल, किरन साह, जीसी जोशी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें