फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिला कांग्रेस के सम्मेलन को सफल बनाएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने कार्यकर्ताओं से 12 नवंबर को अल्मोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। जिला सहकारी बैंक सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ़ हैं।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सम्मेलन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुष्मिता देव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अल्मोड़ा में महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राष्ट्रीय महिला महामंत्री रेणुका रावत भी भागीदारी करेंगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुटने की अपील की।

राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को महिला सम्मेलन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। रानीखेत के विधायक करन महरा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से भी काफी संख्या में महिलाएं सम्मेलन में भाग लेंगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शीघ्र ही कोर कमेटी बनाकर ब्लॉक और न्याय पंचायत पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, अल्मोड़ा अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद बगडवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, किरन साह, प्रीति बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, अमित जोशी, तारा चंद्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल खोलिया, दीवान सतवाल, शिवराज महरा, बालम भाकुनी, प्रदेश सह महिला प्रभारी खष्टी बिष्ट, पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, सभासद सचिन आर्या, सरिता टम्टा, हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, अमरनाथ रावत, प्रमोद कुमार, मनीषा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें